फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर सपना चौधरी के गाने पर पुलिस चौकी में करवाया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 03 May 2020 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
चौकी में डांस करता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सपना चौधरी के गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच की गई।
विज्ञापन


इटावा शहर कोतवाली की नया शहर पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों के सामने एक युवक का डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। युवक तेरी आख्यां का यो काजल....गीत पर नृत्य कर बतौर सजा पुलिसकर्मियो का मनोरंजन करता दिख रहा है।

ये वीडियो शनिवार  देर रात वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही चौकी प्रभारी के प्रति सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी दिखने लगी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष  अनंत प्रताप अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिये ही एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। मामला जब इटावा एसएसपी आकाश तोमर के पास पहुंचा तो उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें