फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः ससुराल में गोली लगने से घायल हुई युवती, गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर

Fri, 31 Jan 2020 05:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती गोली लगने से घायल हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना बांदा में बबेरू के सतन्याव गांव की है, जहां लक्ष्मी (25) पत्नी राहुल शुक्रवार को कमरे में 315 बोर तमंचे की गोली से घायल हो गई। गोली की आवाज होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। 
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से कानपुर भेज दिया गया। 
 

युवती की ढाई साल पहले शादी हुई थी। घटना के वक्त पति किसी पारिवारिक शादी में बाहर गया था। बबेरू कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रयास प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें