फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के युवक से शादी कर चाहती थी युवती, पिता ने किया इनकार, चार दिन बाद फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 11 Jun 2020 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाने के स्थित एक मकान के एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए पिता को हिरासत में ले लिया। युवती ने चार दिन पहले गांव के ही एक युवक से शादी करने को थाने में पत्र दिया था। बाद में वह स्वेच्छा से अपने पिता के साथ चली गई थी। 
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के एक गांव निवासी युवती का शव गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामला संदिग्ध लगने पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि युवती गांव के ही एक युवक से शादी करना चाहती थी। चार दिन पहले उसने थाने में पत्र दिया था। जिसमें पिता पर शादी का विरोध करने की बात कही थी। इस पर पिता, भाई और उस युवक को भी बुलाया, जिससे वह शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन


युवक और उसके परिजन शादी को राजी नहीं थे। लिहाजा युवती स्वेच्छा से पिता के साथ घर जाने की बात लिखकर दे गई थी। चार दिन बाद उसका शव घर में मिला। इसकी जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें