फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: देवर से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई, पुलिस की पूछताछ में मारपीट का खुलासा

Thu, 16 Jun 2022 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

चौडगरा क्षेत्र के गांव में देवर से विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में दुपट्टे से उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा में देवर से विवाद के बाद महिला ने बुधवार रात फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनसार, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी राजपूत रैदास मजदूरी करता है। 

विज्ञापन

उसकी पत्नी मनोरमा (40) का रात में ही किसी बात पर देवर बंशीलाल से विवाद हो गया। इसके बाद मनोरमा सोने चली गई थी। पुत्री मालती ने बताया कि गुरुवार सुबह आंख खुली] तो देखा कि मां का शव कमरे की छत पर लगे हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मृतका का एक पुत्र देवनारायण और पुत्री है। पूछताछ में पता चला कि देवर नशे में था और उसने मनोरमा के साथ मारपीट भी की थी। इससे क्षुब्ध होकर ही महिला ने फांसी लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें