फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में हुआ प्रसव, बेटी को दिया जन्म, महिला यात्रियों ने की मदद

Mon, 09 Dec 2019 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
चलती ट्रेन में महिला ने बेटी को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से बिहार से दिल्ली जा रही गर्भवती महिला ने ट्रेन में बेटी को जन्म दिया। ट्रेन के हरदोई स्टेशन पहुंचते ही पहले से एलर्ट सीएमआई व आरपीएफ ने प्रसूता और नवजात को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बिहार के जिला  मुजफ्फरपुर के थाना मोतीपुर के ग्राम सारा डम्मर निवासी पप्पू कुमार दिल्ली में मजदूर है। पप्पू परिवार के साथ दिल्ली के मोहल्ला उत्तम नगर में रहता है। कुछ दिन पूर्व घर आया पप्पू रविवार शाम मुजफ्फरपुर से ट्रेन 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस से नौ माह की गर्भवती पत्नी सुधा देवी, मां चंद्रकला और बहन पूनम के साथ दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लखनऊ पार करने के कुछ ही देर बाद सुधा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने टीसी समेत ट्रेन स्टाफ से मदद मांगी। रनथ्रू ट्रेन के कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। संडीला पार होते ही सुधा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

सास चंद्रकला व बहन पूनम ने प्रसव कराने का प्रयास किया। ये देखकर बोगी में सवार महिला सहयात्री आगे आईं और जरूरी इंतजाम कर चलती ट्रेन में महिला का प्रसव कराया। सीएमआई अंबुज मिश्रा व आरपीएफ टीम ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच संख्या जी-4 में सवार प्रसूता व बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं पति पप्पू ने बताया कि उसकी एक बेटी पहले से ही है। उसने रेलकर्मियों द्वारा समुचित मदद दिए जाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें