फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवती के हत्याकांड में दूसरा प्रेमी भी गिरफ्तार; दोनों आरोपी भेजे गए जेल, बाग में फेंक कर हुए थे फरार

Sun, 16 Aug 2026 08:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पतारा क्षेत्र में 13 अगस्त की सुबह बाग में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके दूसरे प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा में बीते 13 अगस्त की सुबह बाग में युवती का शव मिलने के चर्चित और सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहन जांच-पड़ताल करते हुए युवती के दूसरे प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गया था आरोपी

पुलिस तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 13 अगस्त की सुबह जब युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई, तो आरोपी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। हालांकि, युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए और पकड़े जाने के डर से आरोपी उसे पतारा स्थित एक बाग में बेसुध हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया। बाग में सही समय पर इलाज न मिलने के कारण युवती की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे

घटना की सूचना मिलने के बाद से ही घाटमपुर पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पहले प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने दूसरे प्रेमी को भी दबोच लिया। घाटमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें