फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला बोली- शादी का झांसा देकर एक माह अपने साथ रखा, अब वो सात फेरे लेने से मुकर गया

Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: महिला ने युवक पर विवाह से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद कन्नौज की एक महिला ने शमसाबाद निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने और बाद में विवाह से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पूर्व हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। कस्बा के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले आया और शादी करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि युवक ने करीब एक माह तक उसे अपने साथ रखा लेकिन बाद में विवाह करने से साफ इन्कार कर दिया। युवक के व्यवहार से उसे मानसिक और सामाजिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें