फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चर्चे सविता की बहादुरी के', डटकर किया दबंगों का मुकाबला, कुछ इस तरह सिखाया सबक

Fri, 28 Sep 2018 08:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बहादुरी दिखाने वाली महिला सविता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मगरौलकला में भूमि विवाद को लेकर दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने गए दबंगों ने युवक पर जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया। शोर-शराबा सुनकर दौड़ी पत्नी बहादुरी दिखाते हुए दबंगों से भिड़ गई और तमंचा छीन लिया। पीड़िता ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच आरोपियों के कब्जे से छीना गया तमंचा पुलिस को सौंपा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

    
ग्राम मगरौलकला निवासी इंद्रेश सुल्लेरे का गांव में ही भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के बाद पुलिस ने कोतवाली में शिकायत की थी। जिसके बाद दबंगों ने शिकायत वापस लेने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही भानू साहू व उत्तम राजपूत तमंचा लेकर इंद्रेश के घर पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। दबंगों के भय के चलते आसपास के लोग घरों में कैद हो गए। गाली गलौज करने का विरोध करने पर दबंगों ने इंद्रेश के सीने में जान से मारने की नियत से तमंचा अड़ा दिया।

शोर शराबा सुनकर पत्नी सविता ने बहादुरी दिखाते हुए पति की ढाल बनकर दबंगों से उलझ गई और तमंचा छीन लिया। जैसे ही महिला ने तमंचा दबंगों की ओर ताना तो आरोपी भाग निकले। सविता के पति ने यूपी 100 पुलिस को मोबाइल से घटना की सूचना दी। ग्राम के प्रधानपति अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली कुलपहाड़ व सीओ को पूरी घटना बताई। पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी दिखाने वाली सविता को शाबाशी देते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी भानू साहू व उत्तम राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सविता ने कोतवाली पुलिस को छीना गया तमंचा भी सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।        
विज्ञापन



पूरे गांव में हो रहे सविता की बहादुरी के चर्चे 
सविता के बहादुरी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। लाड़पुर गांव की रहने वाली सविता पहले मायके में और अब ससुराल में बेटियों के साथ छेड़खानी व फब्तियां कसने वालों को सबक सिखाती रही है। सविता अनपढ़ है लेकिन उन पढ़ी लिखी और अन्याय सहने वाली बेटियों व महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। सविता ने बताया कि पति को जान से मारने की नियत से दबंगों ने जब तमंचा तान दिया तो उसने डटकर मुकाबला किया और तमंचा छीनकर आरोपियों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें