फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम गायब, जुमा की नमाज से पहले मस्जिदों से हुई ये अपील 

Fri, 28 Sep 2018 04:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मतदाता सूची मे बड़ी संख्या में इस बार नाम नहीं हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मस्जिदों से शुक्रवार को लोगों से अपील की गई कि सभी लोग हर इतवार को अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर जाकर अपना और परिवार के लोगों का नाम लिस्ट में देख लें अगर न हो तो फार्म भर कर जमा कर दें। 
विज्ञापन


यह पैगाम जुमा की नमाज से पहले अइम्मा मसाजिद ने अपने नमाजियों से कही। इस प्रकरण को लेकर सुन्नी जमीयत उलेमा के नायब सदर हाफिज सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी ने शहर कानपुर के अइम्मा मस्जिद से संपर्क करके इस बात को रखा था जिसपर अइम्मा ने जुमा मे एलान करके लोगों को जागरूक किया। मछरिया में मुफ्ती इलियास खां नूरी, जाजमऊ में मौलाना नय्यरूल कादरी, शुजाअतगंज में कारी इम्तियाज अहमद कादरी, चमनगंज सईदाबाद मे मौलाना इसरार अहमद बकाई, हीरामन पुरवा में मौलाना उमर कादरी, बकरमंडी नूरी मस्जिद में मौलाना शाह आलम कादरी समेत शहर की तमाम मस्जिदों से अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें