फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक ने क्लीनिक पर चलवाया बुलडोजर, महिला डॉक्टर धरने पर बैठी

Sat, 13 Apr 2019 12:27 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठी महिला डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के किदवईनगर में 54 साल पुराने क्लीनिक पर गुरुवार रात मकान मालिक के बुलडोजर चलवाने से नाराज 80 वर्षीय महिला डॉक्टर शुक्रवार को धरना देकर बैठ गईं। आरोप है कि क्लीनिक में रखा सामान भी गायब कर दिया गया। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर जान दे देने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


शांतिनगर निवासी डॉ. सरोजनी अग्रवाल का क्लीनिक वर्ष 1965 से बारादेवी निवासी पंकज गुप्ता के किदवईनगर एम ब्लॉक स्थित मकान में है, जिसकी किराएदारी का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। डॉक्टर के मुताबिक गुरुवार रात लगन साड़ी के मालिक प्रदीप अग्रवाल दर्जनों लोगों को लेकर पहुंचे और क्लीनिक खाली करवाकर बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस को सूचना दी तो दोनों पक्षों को थाने बुला लिया गया। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि लगन साड़ी के मालिक प्रदीप अग्रवाल के नाम पर मकान रजिस्ट्री है। डॉक्टर ने मौखिक रूप से बताया कि उनका किराएदारी को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सकीं। सोमवार को दोनों पक्ष बुलाए गए हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें