कन्नौज में बेटे के साथ पर बाइक से जा रही महिला को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद बाइपास पर जाम लग गया। भाग रहे ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। तालग्राम थानाक्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी सुमन देवी (40) अपने बेटे करन (19) के साथ बेटी ज्योति की ससुराल मल्लावां जा रही थीं।
जैसे ही पूर्वी बाइपास पर पहुंची, तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हे गई। जबिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।