फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मचा हड़कंप

Wed, 26 Feb 2020 03:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में गुरवल मझगवां रोड पर बुधवार सुबह मौरंग लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला रामपुर पुलिया मोड़ पर एक बाइक सवार के साथ जा रही थी।
विज्ञापन


मझगवां घाट से लौट रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई। महिला के सिर में ट्रक का पहिया चढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार महिला को छोड़कर मौके से किशनपुर की तरफ भाग गया।

कयास लगाया जा रहा कि बाइक चालक ने महिला को लिफ्ट देकर बैठाया होगा। मौके पर पहुंची किशनपुर पुलिस महिला को हरदो अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। किशनपुर के कई दुकानों के मिठाई के डिब्बे महिला के बैग में मिले हैं। एसओ आरके यादव ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें