कानपुर देहात के बरौर कस्बा निवासी विमल की पत्नी की दिल्ली में बीमारी से मौत हो गई। परिजन शव को गुरुवार की रात गांव ले आए। कोरोना संक्रमण होने की संदिग्धता के देवीपुर सीएचसी अधीक्षक और थानाध्यक्ष को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह एसडीएम राजीव राज भी थाने पहुंच गए।
स्वास्थ्य टीम ने शव के साथ घर को सेनेटाइज किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। सभी को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहदियापुर गांव निवासी संदीप ने बताया कि उसकी बहन सीमा(23) की शादी बरौर निवासी अशोक संखवार के पुत्र विमल के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी।
जिसके बाद से बहन और बहनोई दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे। गुरुवार की शाम सूचना दी थी कि उसकी बहन की बीमारी से मौत हो गई है। शव को एंबुलेंस से गांव लेकर आ रहे हैं। गांव के लोग कोरोना से संक्रमित होकर मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जिसकी सूचना भोगनीपुर एसडीएम, बरौर थानाध्यक्ष और देवीपुर सीएचसी अधीक्षक को दी गई।