फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पशुबाड़े में सफाई करने के दौरान करंट से महिला की मौत

Wed, 21 Oct 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के खरौंध गांव में पशुबाड़े में सफाई करते समय महिला को बिजली के तार से करंट लगा। आसपास किसी अन्य के न होने से महिला लगभग डेढ़ घंटे वहीं पड़ी रही, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो यह देखकर चीख पड़े। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। खरौंध गांव निवासी योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उसकी मां सविता यादव (50) पत्नी रामसुमेर सोमवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर बने पशुबाड़े की सफाई करने गई थीं।

वहीं पर लटके विद्युत तार से उन्हें करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। काफी देर तक घर न आने पर परिजन पशुबाडे़ पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। परिजन उन्हें अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना भी दी। सरैंया चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कराया। मृतका के एक पुत्री दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें