चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर मार्ग पर सड़क पार कर रहे किशोर को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल पुत्र का इलाज कराने जिला अस्पताल जाते समय बेड़ीपुलिया के पास बाइक की टक्कर से घायल के पिता व उनका भतीजा भी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर के चितरारोड पर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए कामतन रोड निवासी प्रिंस तिवारी पुत्र श्रीकंात सड़क पार कर रहा था। तभी शिवरामपुर की ओर से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। बाइक समेत चालक भाग निकला। प्रिंस के पिता श्रीकंात अपने भतीजे कमल पुत्र गौरीशंकर के साथ पहुंचे और उसे ई रिक्शे से लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बेड़ीपुलिया के पास ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ा हुआ तो सामने से तेज रफ्तार से आई एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें श्रीकांत व कमल को भी चोट लगी। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।