फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बर्रा के निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Tue, 08 Sep 2026 09:06 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास स्थित शिवाजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद भी इलाज में लापरवाही बरती गई और मौत होते ही अस्पताल का डॉक्टर व स्टाफ मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक महिला को इलाज के लिए शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

डॉक्टर और स्टाफ पर फरार होने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और अन्य स्टाफ वहां से चले गए। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिवाजी अस्पताल बिना निर्धारित मानकों के घर में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। अस्पताल के संचालन और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन

मामला बर्रा बाईपास स्थित शिवाजी अस्पताल का है। महिला की मौत के बाद परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और अस्पताल के संचालन से जुड़े आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें