फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार साली की मौत, जीजा सहित तीन घायल, शव देख घर में मचा कोहराम

Sun, 21 Jun 2020 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज गांव ब्राहिमपुर निवासी युवक अपने पुत्र के साथ बाइक से दो सालियों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। खुदागंज गांव के निकट डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे चारो बाइक सवार घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को लेकर चले गए। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर निवासी सुग्रीव(30) पुत्र मायाराम यादव का विवाह कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव मंदारपुर निवासी प्रकाश की पुत्री रागनी से हुआ था।

करीब 10 दिन पूर्व रागनी ने बेटे को जन्म दिया था। तभी रागनी की छोटी बहन कल्पना(18) व अंजली (12) उसके घर आईं थीं। रविवार सुबह सुग्रीव अपने 3 वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ दोनों सालियों को उनके घर छोड़ने बाइक से जा रहे थे। क्षेत्र के गांव खुदागंज स्थित मंदिर की निकट पीछे आई डीसीएम ने सुग्रीव की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार चारो लोग सड़क पर जा गिरे। कल्पना और अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुग्रीव व अर्पित के हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी कमालगंज लेकर पहुंची। वहां डॉ. मान सिंह ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया।

अंजली को भर्ती कर लिया गया। सुग्रीव व अर्पित की मरहम पट्टी हुई। सुग्रीव ने घटना की सूचना अपनी ससुरालीजनों को फोन पर दी। कल्पना के पिता प्रकाश परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। मां उमा देवी व भाई सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। बताया गया कि दो भाई व चार बहनों में कल्पना दूसरे नंबर पर थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें