फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, नंदेश्वर धाम से लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 28 Jul 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सरसौल और प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खुटार, थाना नरवल निवासी मिथला देवी, पत्नी सियाराम, उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मिथला देवी सोमवार सुबह हाथीगांव स्थित श्री नंदेश्वर धाम मंदिर में दर्शन करने की जिद कर रही थीं।

विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें सावन के सोमवार को साथ ले जाने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं मानीं और घर से बिना बताए टैक्सी से मंदिर चली गईं। दर्शन के बाद लौटते समय वह सरसौल-प्रेमपुर के बीच डाउन लाइन पर किलोमीटर 995/14-16 के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान वह आती ट्रेन को नहीं देख पाईं और उसकी चपेट में आ गईं।

शाम को सोशल मीडिया पर घटना की खबर देखकर बेटे दीपू ने पुलिस से संपर्क किया और शव की शिनाख्त की। ट्रैकमैन महेश कुमार प्रजापति ने 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें