फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बाइक से गिरकर महिला की मौत, ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई

Tue, 16 Jun 2020 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जालौन जिले के माधौगढ़ में भाई के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में महिला को भाई ने राहगीरों की मदद से माधौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। उरई कोतवाली क्षेत्र के गांव मलूपुरा निवासी राजू मिश्रा पुत्र बाबूराम अपनी बहन मीरा देवी (45) पत्नी प्रमोद को बाइक से मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के भिण्ड क्षेत्र के मिहोना लेकर जा रहे थे।

जब उनकी बाइक माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र रूदावली गोपालपुरा के पास पहुंची तभी अचानक मीरा देवी बाइक से उछलकर गिर गई और उसके सिर में गहरी चोट लगने से मीरा अचेत हो गई। राजू ने राहगीरों की मदद से मीरा को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे बंगरा चौकी प्रभारी राजीव कांत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें