फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे में भी लगें पुलिसकर्मी : एसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक लेते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। हम सभी को पूरा एहतियात बरतते हुए कोरोना संक्रमण से लड़कर हराना है। खुद का ख्याल रखकर दूसरों का भी बचाव करना है। यह निर्देश पुलिस लाइन सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ, कोतवाल व थानेदारों को दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध एवं कोरोना के संबंध में मासिक मीटिंग ली। उन्होंने सबसे पहले कहा कि हम सभी को मिलजुल कर कोरोना संक्रमण से बचना है। अपना और अपने परिवार के साथ ही अपने क्षेत्र के हर इंसान का ख्याल रखना है और कोरोना वायरस को लेकर सभी तरह से एहतियात बरतनी है। कहीं भी सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन न हो। समय से दुकानें खुलें और बंद हों, इस बात का ख्याल हर प्रभारी को रखना है।
फिर उन्होंने बारी-बारी से हर प्रभारी से अपने-अपने क्षेत्र में हुई निरोधात्मक कार्रवाई व अपराध के ग्राफ के संबंध में जवाब तलब किया। साथ ही लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने व क्षेत्र से अपराध को कम करने की चेतावनी दी। इस दौरान उरई कोतवाल शिव गोपाल, डकोर कोतवाल बीएल यादव, जालौन कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा, कालपी कोतवाल मानिकचंद, कोंच कोतवाल इमरान खान समेत जिले के सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें