फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला को कुचला, चार बच्चों के सिर से छिना मां का साया

Wed, 14 Oct 2020 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी में फतेहपुर जिले के खंभापुर में बुधवार सुबह मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक में पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मामूली रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही इलाकाई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने नाराज जनता को समझाकर यातायात बहाल कराया।

असोथर थानाक्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी प्रमोद कुमार ट्रक चालक है। सुबह आठ बजे प्रमोद पत्नी किरन (32) को लेकर बिंदकी क्षेत्र के उमरा गांव बाइक से जा रहे थे। तभी खंभापुर स्थिति एक बाइक एजेंसी के पास पीछे से आए मौरंग से लोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर से महिला छिटककर सड़क पर गिरी, तभी ट्रक का पहिया उसके सिर से निकल गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागना चाहा लेकिन लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

जनता के सड़क पर उतरने से जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। चालक को पीटने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जनता का गुस्सा ओवरलोड वाहनों के संचालन के साथ खराब सड़क को लेकर था।

कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की मौत होने और पति के चुटहिल होने की वजह से लोग गुस्साए थे। कुछ देर के लिए जाम लगा था, जिसे समझा बुझाकर खुलवा दिया गया।
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से छिना मां का साया
किरन की तीन बेटी पायल, खुशबू व निशा हैं। एक बेटा अनिकेश है। इन सभी की उम्र 10 साल से नीचे है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें