फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल

Sun, 09 Aug 2020 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
महोबा जिले के चरखारी बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, इसलिए उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला के ससुर ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी निवासी राजकुमारी (35) पत्नी हेमंत सिंह राजपूत सब्जी बेचने का काम करती थी। वह प्रतिदिन शहर के कीरत सागर तट पर लगने वाली मंडी में सब्जी बेंचने जाती थी। रविवार को राजकुमारी पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र (32) पुत्र बाबूलाल के साथ बाइक से खीरा व अन्य सब्जी लेकर मंडी गई थी।

मंडी से लौटते समय चरखारी बाईपास मार्ग पर सत्तीपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के ससुर आशाराम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें