फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगायों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पटका, पैर रखने से फट गया गला, लोगों के उड़ गए होश

Sun, 23 Dec 2018 06:40 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नीलगायों ने महिला को पटक कर मार डाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में खेत में रखवाली कर रही एक महिला शनिवार देर शाम नीलगाय के झुंड की चपेट में आ गई। नीलगायों ने महिला को दौड़ाकर पटका और जान ले ली। चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की हालत देख सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र में ओती के समदपुर खाबर गांव निवासी रामसजीवन पाल की पत्नी बुद्धरानी देवी (62) देर शाम गांव किनारे खेत में बैठी थीं। अचानक नीलगाय का झुंड पहुंच गया। खेत चरने से बचाने के लिए महिला डंडा लेकर दौड़ी, तभी नीलगाय ने हमला कर दिया। उसे सींग से उठाकर पटक दिया। वह किसी तरह चीख पुकार मचाकर भागी, लेकिन नीलगायों ने दुबारा हमला कर दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

गला फट जाने से मौत हो चुकी थी

मृतका की फाइल फोटो, गमगीन परिजन   - फोटो : अमर उजाला
चीख सुनकर लोग खेत की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने खेत से नीलगायों को भगाया। बुद्धरानी देवी का गला फट जाने से मौत हो चुकी थी। कयास लगाया गया कि नीलगाय ने गले पर पैर रख दिया होगा। गला फटने और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हुई है।

उनकी दो बेटियां सुनीता और गीता रो-रोकर बदहवास हो गईं। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि परिजनों से घटना के बारे में लिखित में जानकारी देने की बात कही गई है। मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें