फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की लेटलतीफी से महिला ने दम तोड़ा, 'सीएमओ साहब' को जानकारी ही नहीं

Fri, 18 Jan 2019 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर मुर्तजानगर के पास शुक्रवार दोपहर हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने एंबुलेंस के समय से न पहुंचने के चलते पत्नी की जान जाने का आरोप लगाया है। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के नेवरना निवासी आशा देवी (26) शुक्रवार सुबह पति अनिल यादव के साथ बिछिया सीएचसी दवा लेने आई थीं। दवा लेने के बाद दंपति बाइक से मुर्तजानगर में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अनिल मुर्तजानगर के निकट पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से आशा उछलकर सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन मिलाया,  लेकिन आधा घंटा तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

इस बीच यूपी 100 घायल दंपति को लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंची। यहां पहुंचते ही आशा ने दम तोड़ दिया। जबकि अनिल को प्राथमिक उपचार दिया गया। अनिल का कहना था कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो पत्नी की जान बच सकती थी। उधर, प्रकरण को लेकर सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें