फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, सात और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। नगर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार कोविड-19 नियमों के अनुसार किया गया। इस तरह कुल मौतों की संख्या दस हो गई। बुधवार को पीएचसी में 57 लोगाें की कोरोना जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गई। जिसमें सात माह के बच्चे समेत सात लोग कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि नगर में बुधवार को सात और मरीज कोरोना संक्रमित निकले। जबकि बीते चार दिन पहले मोहल्ला राजीव नगर खंती निवासी 55 वर्षीय एक महिला ने कानपुर हैलट में जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती करा दिया गया। जिसकी मंगलवार की रात मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार हैलट प्रशासन की मदद से कोविड-19 नियमों के तहत कराया गया। नगर में अब कुल मौतों की संख्या दस पहुंच गई है।
बुधवार को पीएचसी में किए गए टेस्ट में महेश मार्ग निवासी 48 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर निवासी सात माह का बच्चा, आजाद नगर निवासी 25 वर्षीय महिला, आदर्श नगर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, कृष्णा नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, बंथर निवासी 36 वर्षीय महिला जो शुक्लागंज अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थी। कोरोना संक्रमित निकले है। नगर में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 458 पहुंच गई है। जिसमें शुक्लागंज के अलावा उसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी शामिल है। जबकि ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या-235 पहुंच गई है। बुधवार को मिले सात संक्रमितों में से तीन को उपचार के लिए कोविड-19 अस्तपाल भेजा गया जबकि चार लोगाें को होम आइसोलेट होने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें