कानपुर देहात। मलासा ब्लाक के बिहारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नीतू कटियार को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें लखनऊ में पांच सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। वह व्यायाम शिक्षक के रूप में जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को प्रशिक्षित करती रहीं हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान रहता है। शिक्षक नीतू कटियार ने बताया कि उन्हें पुरस्कार के लिए लखनऊ बुलाया गया है।