फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में महिला शव मिलने से सनसनी, गला घोंटकर की हत्या

Sun, 02 Apr 2017 10:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिता ने दी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर
एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में लक्ष्मण कालोनी के पास स्थित एक भट्टे के समीप महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने शव की शिनाख्त मोहल्ले के ही गोविंद गुप्ता की पुत्री चांदनी के रूप में की।
विज्ञापन


थाना पुलिस और एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाए। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव को फेंके जाने की तहरीर दी है। पुलिस जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। 

रविवार की सुबह मोहल्ले की महिलाएं शौच क्रिया के लिए मोहल्ले के पास ही स्थित एक भट्टा के पास गई थी। वहां पर उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी तुरंत मोहल्ले में आकर दी। इस पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त मोहल्ले के ही गोविंद गुप्ता की पुत्री चांदनी के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी जानकारी फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ रोहित तिवारी फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी शिव हरी मीना एएसपी क्राइम देवेश शर्मा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी शिव हरी मीना ने बताया कि महिला की कहीं दूसरी जगह गला दबाकर हत्या की गई और शव को यहां पर डाल दिया। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगा रही है। वहीं, पिता गोविंद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री चांदनी की शादी आठ साल पहले मोहल्ले के ही संजू उर्फ संजय के साथ की थी। संजू पंजाब में नौकरी करता है।

वह चांदनी को भी साथ ले गया था लेकिन करीब एक माह पहले चांदनी वहां से एक युवक के साथ भाग गई। खोजबीन करने पर वह कानपुर में मिली। वह लोग 27 मार्च को उसे घर लाए थे लेकिन वह 31 मार्च को फिर से भाग गई उसके बाद उसका शव ही मिला। पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।

कहीं मामला ऑनर किलिंग का तो नहीं
चांदनी की हत्या कहीं ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। पुलिस इसको भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। चांदनी करीब एक माह पहले अपने पति के यहां से एक रिश्तेदार के साथ चली गई थी। वह एक माह तक अपने प्रेमी के साथ रही। परिजन और पति संजू उसकी खोजबीन में लगे रहे। पिता गोविंद गुप्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और चांदनी को 27 मार्च को अपने साथ ले आए। उसके चार दिन बाद चांदनी फिर से गायब हो गई। उसका प्रेमी उसे देखने के लिए उसके घर पर आया लेकिन वहां चांदनी नहीं मिली। उसका चांदनी के भाई से विवाद हो गया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस प्रेमी को ही पकड़ कर ले गई। उसके दूसरे ही दिन चांदनी का शव पड़ा मिला। शव को देखने से लग रहा था कि उसकी कहीं दूसरी जगह पर हत्या की गई और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से भट्ठे के पास फेंक दिया गया। एसएसपी शिवहरी मीना ने ऑनर किलिंग की आशंका से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें