फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का नग्न शव मिलने से फैली सनसनी, लाश पर मिले चोटों के निशान से खड़े हुए कई सवाल

Mon, 01 Jul 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
महिला का नग्न शव मिला - फोटो : ANI
विज्ञापन
फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली पुलिया के पास एक महिला का शुक्रवार रात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मुर्दाघर में रखवा दिया है। राधानगर चौकी के करीब अंदौली पुलिया के नीचे रात करीब 11 बजे लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसकी उम्र करीब 28 साल होना माना जा रहा है। सीओ सिटी केडी मिश्रा समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस महिला को अर्द्घविक्षिप्त मान रही है। उसके नग्न हालात में होने से कई सवाल खड़े हो गए। महिला के साथ जबरदस्ती से इंकार नहीं किया जा सकता। सीओ सिटी ने बताया कि मानसिंक संतुलन महिला का बिगड़ा था। उसे लोगों ने इलाके में घूमते देखा था। शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। 


 
विज्ञापन

फतेहपुर पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए बिना कपड़ों से ढंके महिला के शव को जिला अस्पताल की मार्च्युरी में रखवा दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी रमेश ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। 

शहर के अंदौली पुलिया के पास शुक्रवार रात करीब 28 साल की महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर कोतवाली के एसआई लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल अरुण यादव, राधानगर चौकी इंचार्ज बीबी सिंह पहुंचे थे। पुलिस ने शव को नग्न हालत में ही मुर्दाघर में में रखवा दिया था।

शरीर पर कफन और दूसरे कपड़े डालने की पुलिस को जरूरत नहीं समझ आई। मामला साध्वी के पास पहुंचा। साध्वी ने एसपी रमेश को कार्रवाई के आदेश दिए। मामले की जांच के बाद एसपी रमेश ने चौकी राधानगर चौकी इंचार्ज बीबी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें