फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: थाने के वाहन ने महिला का रौंदा...मौत, गाड़ी में पड़ी थीं शराब और बियर की बोतलें, नशेबाज सिपाही फरार

Thu, 25 Apr 2024 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: चिल्ला थाने की सरकारी गाड़ी ने घर के बाहर चबूतरे पर सो रही महिला को रौंद डाला। घटना के बाद नशेबाज सिपाही मौके से बाद भाग निकले।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में चिल्ला थाने की सरकारी गाड़ी में सवार नशेबाज सिपाहियों ने देर रात घर के बाहर सो रही महिला को रौंद डाला। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो और आरोपी सिपाही फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, देर रात चिल्ला थाने की सरकारी गाड़ी बड़ी स्पीड से निकल रहा थी।

विज्ञापन

इसी दौरान चिल्ला से सादीमदनपुर मोड़ के पास अपने घर के चबूतरे में सो रही महिला को कुचल दिया। इसके बाद दीवार से जा टकराई और जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर छोटा बेटा सुनील (20) पुत्र विजय कुमार और पड़ोसी सुनील उर्फ गोलू पुत्र राघुवीर निषाद घर से बाहर निकला।

दोनों ने देखा की चिल्ला थाना की सरकारी गाड़ी उनके चबूतरा में चढ़ी है और मृतक रज्जन देवी उर्फ रजनी पत्नी विजय निषाद कार के नीचे है। तभी सुनील ने देखा की ड्राइवर सीट से अजय यादव सिपाही व बगल वाली सीट से सिपाही जितेंद्र और अन्य सिपाही गाड़ी से उतर कर भाग रहे हैं।

शराब व बियर की बोतलें पड़ी मिलीं
लोगों ने गाड़ी के अंदर देखा, तो अंग्रेजी शराब व बियर की बोतलें पड़ी मिलीं। शराब के नशे में चूर अजय यादव सिपाही ने एक अधेड़ महिला को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। इनमें अनिल (40) सुनील (24), सुशील (23), राधा (30), मंजू (26) और मोनिका (17) है।
विज्ञापन

गांव में कई थानों का फोर्स मौजूद
पिता विजय निषाद सूरत में मजदूरी करता है। उनके पास सिर्फ घर छोड़कर एक भी जमीन नहीं है। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम शशि भूषण, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ अजय कुमार सिंह, तिंदवारी थाना फोर्स, पैलानी थाना फोर्स, जसपुरा थाना फोर्स व देहात कोतवाली की फोर्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें