फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फंदे से लटका मिला महिला का शव, एक माह पहले हुई थी शादी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 16 Jun 2019 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया की है। यहां नाजिम की शादी 5 मई को कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव उधरनपुर निवासी रहीस की बेटी सबीना (21) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था।

शनिवार रात सभी परिजन छत पर सो रहे थे। सुबह परिजन उठे तो सबीना छत पर नहीं थी। इस पर वह नीचे गए तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे की सांस से झांककर देखा तो सबीना छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मृतका के पिता रहीस ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पति नाजिम हैंडपंप मरम्मत का काम करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें