फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दबंगों की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दी, ये है पूरा मामला

Wed, 29 Jul 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में बुधवार को दबंगों ने पति-पत्नी को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। वह पति को शराब पिलाने का विरोध करती थी।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के बड़वा गांव निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 22 नवंबर 2019 को पहाड़पुर निवासी बलवीर से की थी। आरोप लगाते हुए बताया कि बलवीर आए दिन शराब पीता था, इससे दोनों में विवाद होता था। सुबह भी दोनों में लड़ाई हुई थी।

बीना ने फोन पर बताया था कि कुछ लोग उसके पति को शराब पिलाते हैं और फिर गालीगलौज करते हैं। उसने बताया कि जब वह बलवीर को बुलाने गांव निवासी लोगों के घर गई तो उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह किसी तरह से भाग कर घर आ सकी।
विज्ञापन


बताया कि बलवीर का कुछ पता नहीं है कहां चले गए हैं। इसके बाद फोन कट गया, और बात नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उनके दामाद बलवीर का फोन उनके पास आया। बलवीर ने बताया कि बीना पंखे पर लटकी है। वह लोग तुरंत पुत्री की ससुराल पहुंचे।

यहां दामाद बलवीर के बाबा शिवराम ने बताया कि गांव के कुछ लोग घर में घुस आए और बहू को मारने लगे। विरोध करने पर भगा दिया। जान बचाकर वह भाग गया था। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की।

साथ ही फारेंसिक टीम को बुलवा कर सैंपल कराए। सीओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। पुलिस बीना के पति को भी थाने ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें