फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दही जलेबी लेने गया था पति, लौटा तो फंदे पर लटकी मिली पत्नी, मचा कोहराम

Wed, 17 Apr 2024 06:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंटवा गांव की है। मृतका के भाई ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
घटना से दुखी परिजन व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंटवा गांव में महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर मृतका का भाई मौके पर पहुंचा और गंभीर आरोप लगाए। ग्राम अंटवा निवासी अवनीश कुमार खेती करते हैं। 10 साल पहले उनकी शादी आट निवासी सुरेंद्र की पुत्री सोनी (35) से हुई थी। बुधवार सुबह अवनीश कन्या भोज के लिए दही जलेबी लेने गया था। वापस आने पर सोनी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी अवनीश ने पत्नी के भाई प्रेमपाल को दी। प्रेमपाल का कहना है कि बुधवार की सुबह 10 बजे सोनी से बात हुई थी और तब सब कुछ ठीक था। दोपहर 12 बजे अवनीश ने घटना की जानकारी दी। प्रेमपाल का कहना है कि अवनीश शराब पीने के आदी है और नशे में सोनी के साथ मारपीट करता था।

हालांकि अवनीश ने इस बात से इन्कार किया है। मृतका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपों से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें