फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 17 Apr 2024 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। हरियावां थाना क्षेत्र के अहरापुर गांव में खेतों की ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की 11 बीघा फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, अग्निशमन वाहन के मौके पर न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-पिहानी रोड पर जाम भी लगा दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए और करीब आधा घंटे बाद जाम खोल दिया।
अहरापुर निवासी मनोज पांडेय, संदीप, आदित्य, दीपू के खेतों में गेहूं की फसल तैयार थी। खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार हवा चलने के कारण आपस में टकरा गए। इसके कारण निकली चिंगारी खेत में फसल पर गिर गई। इसके बाद कुछ ही देर में फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने अग्निशमन वाहन को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन अग्निशमन वाहन दूसरी जगह पर होने के कारण पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन

जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग बुझाई और फिर नाराजगी जताते हुए जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर हरियावां थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज के साथ ही देहात कोतवाली पुलिस भी पहुंचीं। मौके पर पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। एसडीएम सदर एसके मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आकलन करा लेंगे। नियम के मुताबिक लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें