फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच माह के बेटे का कत्ल, फिर मां ने भी दी जान; उन्नाव में मासूम के साथ महिला ने इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Tue, 11 Mar 2025 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव में एक महिला ने पांच माह के बेटे का गला घोंटा हत्या कर ली, इसके बाद खुद ने भी जान दे दी। घटना के समय घर में ससुर और ननद थे। चाय के लिए बुलाने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
suicide and murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ने अपने पांच माह के मासूम बेटे को गला घोंटकर मार डाला और फिर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर एएसपी और सीओ फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और खिड़की तोड़कर दोनों के शव को निकलवाया। चर्चा है कि महिला ममेरी बहन की शादी देवर से कराने का विरोध कर रही थी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के बाबूखेड़ा गांव निवासी सर्वेश यादव की पत्नी दुर्गेश कुमारी (30) ने सोमवार देर शाम करीब पांच बजे घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में थी। इसी दौरान उसने पांच माह के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी। 

घटना के समय ससुर शिवनाथ घर के बाहर पांच साल के पौत्र (मृतका के बड़े बेटे) अयांश के साथ बैठे थे। ननद नेहा नीचे कमरे में थी, जबकि दूसरी ननद रुचि कोचिंग गई थी। सास कलावती पैतृक गांव रुस्तमपुर गई थीं।
विज्ञापन


ननद नेहा ने चाय देने के लिए भाभी दुर्गेश कुमारी को आवाज दी। कई बार बुलाने पर जब जवाब नहीं मिला तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने खिड़की से झांका तो भाभी का शव फंदे से लटका देखा। 
Trending Videos

बिस्तर पर पड़ा था भतीजे का शव
भतीजा बिस्तर पर पड़ा था। नेहा की चीख सुनकर पिता शिवनाथ व अन्य लोग पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे जांच की। 


 

कमरे की खिड़की तोड़कर शव निकाले गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि परिवार के लोग दुर्गेश कुमारी की ममेरी बहन की शादी उसके देवर अंकित से करना चाहते थे। दोनों में काफी समय से बातचीत भी होती थी। 

 

ममेरी बहन की देवर से शादी का कर रही थी विरोध
परिवार वाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार थे। जबकि दुर्गेश कुमारी इसका विरोध कर रही थीं। इसे लेकर काफी समय से परिवार में विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को भी परिजनों से इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। 

 
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता अचलगंज के दुर्जनखेड़ा गांव निवासी रामप्रताप यादव ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में ममेरी बहन की देवर से शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें