फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के गायब होने से शुरु हुई रंजिश में कोटेदार की डंडों से पीटकर हत्या, सिर पर किए कुल्हाड़ी से वार

Thu, 27 Jun 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख में रंजिश में चार लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह कोटेदार को लाठियों से पीटकर और फिर सिर पर कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान कोटेदार को हमलावरों से बचाने आए उनके बेटे और नातिन को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


कोटेदार की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुर्रा गांव के कोटेदार मथुरा प्रसाद (55) पुत्र धर्मपाल बाथम सुबह 11 बजे अपनी ससुराल से गांव लौटे थे।

 
विज्ञापन

कोटेदार की पुत्रवधू के गायब होने को लेकर चल रहा था विवाद

तभी गांव के बिल्लू दुबे, पप्पू दुबे पुत्रगण महेश्वर दयाल, पप्पू शर्मा पुत्र प्रयाग नारायन, रानी शर्मा पत्नी पप्पू ने लाठी-डंडा लेकर उन पर हमला बोल दिया। मथुरा प्रसाद की चीखपुकार सुनकर पुत्र धर्मपाल और नातिन अंजलि बचाने पहुंचीं। हमलावरों ने इन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

हमलावरों ने मथुरा प्रसाद के सिर पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इससे मथुरा प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। वारदात से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय और एसओ राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि कोटेदार की पुत्रवधू करीब सात माह पहले कहीं चली गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें