फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: महिला को बुरी तरह पीटा, आंखों में डाली मिर्च, दो महिलाओं समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 31 Jul 2022 06:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महिला के साथ बर्बरता का सनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले उसे जमकर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट वआंख में मिर्च डाल दी। साथ ही, पुलिस पर मनमर्जी से रिपोर्ट दर्ज करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
बांदा में महिला से मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने हैवानियत की हद पार कर दी। घर में बंद कर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट और आंख में मिर्च डाल दी। पर पुलिस ने नहीं सुना और अपनी मनमर्जी से एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र में घर के अंदर बंदकर महिला के साथ मारपीट का 26 जुलाई को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की खोजबीन की और तहरीर लेकर आनन-फानन नामजद चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट से पीड़िता और उसके पति संतुष्ट नहीं हैं।

पीड़िता ने बताया कि मकान को लेकर जेठ से विवाद चल रहा है। अदालत में केस है। 25 जुलाई को वह राशन कार्ड बनवाने जा रही थी। आरोप लगाया कि तभी जेठ और उसका पुत्र उसे घसीटकर घर के अंदर ले गया और मारपीट की। प्राइवेट पार्ट और आंख में मिर्च डाल दी।
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में वह जान बचाकर भागी। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने अपने मनमाफिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, क्षेत्राधिकारी सदर एके पांडेय ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें