फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज ड्रामा: तीन बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता से कोर्ट मैरिज के लिए दिया आवेदन, पति ने घर से निकाला

Mon, 07 Feb 2022 10:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी इलाके में तीन बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता से कोर्ट मैरिज करने का आवेदन दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित पति ने महिला को घर से निकाल दिया। मामले में सुलह समझौता के लिए सभासद की मौजूदगी में हुई पंचायत भी बेअसर रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला खालसा निवासी युवक के तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी का काफी समय से पड़ोसी जो छह बच्चों का पिता है प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त प्रेमी दूसरी जाति का है। एक सप्ताह पहले दोनों ने चुपचाप हरदोई पहुंचकर कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। 

इसकी भनक मोहल्ला की महिलाओं को हो गई। यह चर्चा पति के कानों तक पहुंच गई। इस पर  पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। मामला की पंचायत सभासद व पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन उक्त पति महिला को घर में रखने का राजी नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महिला को अपने कृत्य पर पक्षतावा भी हो रहा है, लेकिन पति अब उसकी कोई बात सुनने का राजी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें