फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: कंडे चोरी करने का आरोप लगा दबंगों ने घर में घुसकर महिला व चार बच्चों को किया लहुलूहान

Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कंडे चाेरी करने का आरोप लगा पूरे परिवार को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा में कंडे चोरी करने का आरोप लगाकर पडोसी दबंगों ने घर में घुसकर महिला व चार बच्चों को डंडों व लातघूंसों से पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी आशा (40) पत्नी धनश्याम और पुत्री संध्या 20, सोनू 15 व पुत्र नानू (17), अमित (13) को शनिवार की दोपहर पडोसी महिला समेत चार लोगों ने घर में घुसकर मारापीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। सोमवार को परिवार ने जिलाधिकारी व एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।  

महिला ने सत्येंद्र अजय को नामजद करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला और उसके परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने कहा- मामला दो पक्षों के विवाद का है। फिलहाल कोतवाली को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस एसपी के निर्देश के बावजूद अभी लीपापोती में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें