फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में खुद को एक राजनैतिक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले शख्स ने एक महिला को मेयर बनवाने का झांसा देकर मित्रता की। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


फिर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर अपने पिता के साथ शारीरिक शोषण करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात हनुमंत विहार के बाबानगर निवासी आशुतोष मिश्रा से हुई। आरोपी खुद को एक राजनैतिक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बताया था।

आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि वह उन्हें अपनी पार्टी से मेयर की टिकट देगा और कानपुर का मेयर बनवा देगा। इसके बाद आरोपी उन्हें अपनी पार्टी की मीटिंग में साथ ले जाने लगा। आरोप है कि जनवरी 2022 में आरोपी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अपने साथ ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद आरोपी उनके पति और बच्चों के न होने के दौरान घर पर आने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने तंग आकर अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ आरोपी के घर पहुंची। उसके पिता से शिकायत की तो आरोपी के पिता अतुल मिश्रा ने धमकाया और सब भूल जाने की बात कही।

थाने से लेकर चौकी तक मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियोंं ने बीती 20 अगस्त 2024 को मारपीट की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें