फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने ब्यूटी पार्लर कर्मी पर चेहरा खराब करने का आरोप लगा काटा हंगामा

Fri, 22 Nov 2019 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कैनाल रोड निवासी माही सिंह सेंगर उर्फ कंचन ने बड़ा चौराहा के एक ब्यूटी पार्लर कर्मी पर चेहरा खराब करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। माही ने बताया कि गुरुवार को वह पार्लर में मसाज और थ्रेडिंग कराने गई थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि मसाज के कुछ देर बाद ही उनके चेहरे पर तेज जलन के साथ जगह-जगह निशान पड़ गए। इसकी शिकायत करने पर पार्लर के मैनेजर ने अभद्रता कर धमकी दी। उन्होंने पार्लर के मैनेजर और महिला कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें