फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आरोप- एसपी के गनर ने किया दुष्कर्म, बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी भी

Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की महिला ने एसपी के गनर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने एसपी से आरोपी सिपाही पर लाखों रुपये की ठगी करने की भी शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी केडी मिश्रा को सौंपी है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि एसपी कार्यालय में तैनात रहे सिपाही ने मदद करने के नाम पर उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके पति इटावा में रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसके  साथ संबंध बना लिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके एटीएम से पांच लाख रुपये निकाल लिए। बेटी की नौकरी न लगने पर जब उसके पैसे की मांग की, तो जानमाल की धमकी दे रहा है। एसपी राहुल राज ने बताया कि आरोपी सिपाही उनका गनर नहीं है। उसकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ मेले में लगी है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें