फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने बंधकर बनाकर जेवर चुराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। तीन चाेरों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे करपिया गांव एक के घर को निशाना बनाया। कमरे के अंदर लेटी उनकी पत्नी को घायल कर बंधक बना लिया और अलमारी से जेवर चोरी कर ले गए। चोर छत के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच की तो घटना संदिग्ध लगी। पुलिस ने महिला को भर्ती करवाकर जांच शुरू की है। वहीं, घर के बाहर लेटे पति व घर के अंदर लेटी सास को चोरी की घटना की भनक नहीं लगी। करपिया गांव निवासी अरुण दीक्षित ने पुलिस को सूचना दी कि वह घर के बाहर लेटे थे। उनकी मां घर के अंदर लेटी थीं। कमरे में लेटी उसकी पत्नी को तीन चोरों ने बंधक बनाकर जेवर चोरी कर लिए।
चोर छत के रास्ते भाग गए थे। पुलिस गांव पहुंचीऔर घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि घटना संदिग्ध है। घर के बाहर का दरवाजा व जीना का बंद मिला। घर में आंगन में जाल पड़ा हैं। कहीं और से आने जाने का कोई साधन नहीं दिखा। महिला का पति घर के बाहर लेटा था। सास कमरे के बाहर जीने के सामने लेटी थी। प्रार्थना पत्र नहीं मिला हैं। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें