फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे कानपुर के 11 होनहार

Fri, 25 Jan 2019 11:07 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे 11 होनहार
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करने के लिए कानपुर शहर के 11 होनहार छात्र दिल्ली जाएंगे। कार्यक्रम में परीक्षा की तैयारियों को लेकर छात्र-छात्राओं से संवाद होगा। छात्र अभिभावक और शिक्षकों के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा करेंगे। 26 जनवरी की शाम को छात्रों को दिल्ली प्रस्थान करना होगा।
विज्ञापन


29 जनवरी को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। सरकारी वेबसाइट mygov.in पर आयोजित हुई क्विज के विजेताओें को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

ऑनलाइन क्विज में छात्र-छात्राओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए कैप्शन लिखना था। साथ ही नरेंद्र मोदी की किताब एग्जाम वॉरियर्स के एक पसंदीदा अंक का भी उल्लेख करना था। इसके अलावा जो प्रश्न पीएम से परीक्षा पर चर्चा में प्रश्न पूछेंगे, उसका भी उल्लेख करना था। परीक्षा की अंतिम तिथि 17 जनवरी थी। ऑनलाइन क्विज के विजेताओं को ही चर्चा पर बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे 11 होनहार
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए कानपुर के 11 होनहारों को शामिल किया गया है। छात्र 26 की रात को जाएंगे, 30 जनवरी को वापसी होगी। आने-जाने का खर्चा सरकार वहन करेगी। 
 - सतीश तिवारी, डीआईओएस 

इनको मिला मौका
केवीआईआईटी के 10वीं के छात्र राधेश्याम, 11वीं के राशू मौर्या, आर्मी पब्लिक स्कूल में 12वीं के आशीष सिंह यादव, केआर एजुकेशन सेंटर की 12वीं की आस्था शुक्ला, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में 9वीं के कृष्णा त्रिवेदी, केवीआईआईटी में नवीं की मुक्ता सिंह, केवी टू एएफएस चकेरी के हर्ष किरन, केवी-वन चकेरी की 12वीं की मुस्कान, केंद्रीय विद्यालय रक्षा प्रतिष्ठान में 10वीं की श्रेयांशी, केवी-वन अर्मापुर के 10वीं यतींद्र श्रीवास्तव और मरियमपुर स्कूल में 10वीं की आकांक्षा वाजपेयी को दिल्ली बुलाया गया है। 

छात्र-छात्राओं में उत्साह
पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का उत्साह बच्चों में है। आस्था कहती हैं कि नरेंद्र मोदी से मिलना सपने के पूरे होने जैसा है। यतींद्र कहते हैं कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। मुस्कान कहती हैं कि उत्साह को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कृष्ण त्रिवेदी बताते हैं कि यह कार्यक्रम काफी कुछ सिखाएगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें