हालांकि कानपुर में अपहरणकर्ताओं को झांसा देकर वह भाग निकला। किसी तरह घर पहुंचने के बाद बेटे ने पिता को घटना की सूचना दी थी। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह छात्र के अपहरण व भीख मंगवाने की घटना जानकारी में आते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई।
कोतवाल प्रभारी अरुण द्विवेदी, जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव वंश के घर पहुंचे। उन्होंने बच्चे से घटनाक्रम की जानकारी ली। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि बच्चे के बयान लिए गए हैं। घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है। पिता अगर तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।