फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने बरपाया कहर, साेते समय वकील ने ताेड़ा दम

Thu, 04 Jan 2018 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ठंड का कहर
विज्ञापन
कानपुर में कड़ाके की ठंड ने बुधवार को एक वकील सहित दस लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही 30 से ज्यादा मरीजों को गंभीर हालत में कार्डियोलॉजी अस्पताल, हैलट में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्डियोलॉजी अस्पताल फुल होने की वजह से कई हृदय रोगियों को हैलट रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


सीएमएम कोर्ट के पीछे अधिवक्ता सुजान सिंह सेंगर का बस्ता है। गढ़ी खागा फतेहपुर के मूल निवासी सुजान सिंह (48) रात में अपने बस्ते में ही सोते थे। मंगलवार रात भी वे अपने बस्ते में सोए थे। बुधवार सुबह उनके मुवक्किल बस्ते पर पहुंचे तो देखा कि उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह देखकर उन लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु दीक्षित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महामंत्री भानू सिंह को सूचना दी तो वह भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर बस्ते की जांच कराई। यह माना जा रहा है कि ठंड की वजह से उनकी मौत हुई है।  
विज्ञापन


उधर, बुधवार को हार्ट अटैक की वजह से जवाहर नगर के विजय सिंह (60), ख्यौरा के रामऔतार (69), रतनपुर कॉलोनी की शिवरानी (51), कालपी के गुलाम मोइनुद्दीन (23) और औरैया के शिवनारायण (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर कल्याणपुर से लाए गए एक 70 वर्षीय वृद्ध की रास्ते में ही मौत हो गई।

कार्डियोलॉजी अस्पताल की इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह ठंड की वजह से हालत बिगड़ने के बाद हैलट लाए गए सरायमीता निवासी विनोद (42) की भी मौत हो गई। उधर, नजीराबाद क्षेत्र में लगभग 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बुजुर्ग की मौत की वजह ठंड मान रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महाराजपुर के शुभौली गांव में रहने वाले किसान देवीदीन कुरील (67) मंगलवार को खेत में पानी लगाने गए थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उनके बेटे शमशेर ने बताया कि उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें