हजार और पांच सौ के नोट प्रचलन से बाहर होने से शराब की बिक्री 40 फीसदी घट गई है। आबकारी विभाग के मुताबिक आठ नवंबर को शहर में शराब, बियर और देशी शराब की बिक्री दोगुनी हुई। लोगों ने बड़े नोट खपाकर शराब का स्टाक कर लिया।
अमूमन शहर में रोज 21 हजार बोतल अंग्रेजी शराब, 40 हजार बोचल बियर और 43 से 44 हजार लीटर देशी शराब की बिक्री होती है। आठ नंवबर के बाद एकदम से शराब बिक्री का ग्राफ 40 फीसदी गिर गया।
अंग्रेजी शराब की बिक्री में रोज 8400, बियर में 16 हजार और देशी में 17 हजार लीटर की कमी आई है। आबकारी अधिकारी देवराज सिंह का कहना है कि कम पैसे होने से लोग रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।