फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष ने दिया करारा जवाब

Sun, 13 Nov 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाअाें के लिए बाेंली शाइस्ता
विज्ञापन
आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा कि गुस्से में एक बार में तीन तलाक देना बिल्कुल गलत है। इसे मुस्लिम महिलाएं स्वीकार नहीं करेंगी। ऐसा कृत्य करने वालों को सोचना चाहिए कि बीवी और बच्चे कहां जाएंगे। एक साथ तीन तलाक को रोकना ही होगा। इसके लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन

शाइस्ता अंबर रविवार को महिला सोशल एक्शन कमेटी की ओर से हंटर सेना कार्यालय गोविंद नगर में आयोजित महिला पंचायत को संबोधित कर रहीं थीं। अध्यक्षता कर रहीं महिला सोशल एक्शन कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर ने कहा कि महिलाएं बेचारी नहीं हैं। इस कुरीति के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। इससे पूर्व आयोजित हेल्थ कैंप में भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान वर्षा लांबा, श्वेता, सरला राजपूत, सविता, सोना, कीर्ति, फरजाना, अंजना, रति दीक्षित, शीला, अनामिका, आकांक्षा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें