फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली आदमखोर कुत्ते ने नोच खाया सिपाही का मांस, पुलिसवालों में दहशत

Tue, 04 Oct 2016 08:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जंगली कुत्ते के हमले से बुरी तरह घायल हो गया सिपाही
विज्ञापन
जंगली आदमखोर कुत्ते के हमले से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने जब सिपाही पर हमला किया तो पास में खड़े पुलिसवाले भी सहम गये। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज से एसपी कार्यालय की डाक लेकर आए पैरोकार पर आदमखोर कुत्ते ने हमला बोल दिया और उसे गिराकर हाथ का मांस नोच-नोचकर खाने लगा। सिपाही पर हमलावर हुए कुत्ते को भगाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई, जबकि मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। कार्यालय में कार्यरत हेड पेशी अजमेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को खदेड़ा।
विज्ञापन

कुत्ते के मांस नोचने से सिपाही की नस फट गई। इस मामले की सूचना आनन-फानन पुलिस लाइन को दी गई लेकिन काफी देर तक न तो यहां एंबुलेंस पहुंची और न ही प्रतिसार निरीक्षक ने उसको अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था की। सिपाही जब बेहोश होने लगा तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे लोहिया अस्पताल लाकर उपचार करवाया। फिलहाल सिपाही के हाथ का काफी मांस कुत्ता नोचकर खा गया है और कई जगह और भी उसने हमला करके पैरोकार सिपाही को घायल किया है। बताया गया है कि यह कुत्ता पहली बार एसपी कार्यालय में देखा गया है। माना जा रहा है कि जहानगंज के जंगली इलाकों से खदेड़े गए आदमखोर कुत्तों में से यह बिछड़कर यहां पहुंच गया और शहर में तहलका मचा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें