फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेड पर मिला पत्नी का शव, लिपिक पति पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के ई-ब्लॉक विश्व बैंक में रविवार सुबह महिला का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। मायका पक्ष ने मृतका के पति लखनऊ राशनिंग विभाग में सहायक लिपिक सागर पोरवाल पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद जेल भेजने की बात कही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ई-ब्लॉक विश्व बैंक निवासी सहायक लिपिक सागर की शादी 10 फरवरी 2020 को औरैया के पनहर गांव निवासी किसान ज्ञानेंद्र कुमार की बेटी श्रद्धा पोरवाल (28) से हुई थी। दंपती की दो बेटियां अक्षिता व यति हैं। सागर ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह सोते वक्त पैरों पर कोई भारी वस्तु गिरने से उनकी आंख खुल गई। उठ कर देखा तो श्रद्धा बेड पर औंधे मुंंह पड़ी हुई थी। बताया उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाया था। वजन के चलते गांठ खुलने से वह गिर गई थी। आवाज देने और हिलाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।
वहीं, मायका पक्ष ने सागर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर श्रद्धा की हत्या का आरोप लगाया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई संदीप कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से ही श्रद्धा को प्रताड़ित किया जा रहा था। चार दिन पहले 20 लाख रुपये की मांग कर सागर ने बहन को पीटा था। जानकारी होने पर उन्होंने चार लाख रुपये दिए थे। बताया शनिवार रात करीब 10 बजे बहन ने फोन कर रोते हुए वहां से ले जाने की बात कही। इस पर रविवार सुबह आने का वादा किया था लेकिन सुबह सागर ने फोन करके उसकी मौत की जानकारी दी। वह आए तो शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

श्रद्धा की मौत से पहले उसके मोबाइल फोन पर स्टेटस लगा मिला। इस पर लिखा था कि हम जो फैसले करते हैं, खुलेआम करते हैं... इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। फिलहाल, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें