फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति करता है दिल्ली में नौकरी, छह महीने बाद लौटा घर तो पता चला किसी और की हो गई पत्नी

Sun, 19 May 2019 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पत्नी ने पति को छोड़ की दूसरी शादी जेवर भी ले गई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति दिल्ली में नौकरी करता रहा। उसकी पत्नी ने किसी अन्य युवक से शादी कर ली। शनिवार को घर पहुंचने पर उसे मामले की जानकारी हुई। उसने नवाबगंज पुलिस को ससुर के खिलाफ बेटी की दूसरी शादी करवाने की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सात साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दोनों का एक पांच साल का बेटा  भी है। युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वह करीब छह माह पहले घर से गया था।

शनिवार को वह वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं मिली।  वहां उसे पता चला कि वह करीब एक माह पहले ही मायके गई है। इस पर रविवार को ससुराल पहुंचा। वहां  पता चला कि ससुर ने उसकी शादी कहीं और करवा दी है। इस पर उसने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी घर से कुछ  नगदी व जेवरात भी ले गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें